फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कम्युनिस्ट पार्टी के 12 सदस्यीय जिला काउंसिल का गठन

विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यक्रम में बोलते पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस में गन्ना कोठी स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय में 12 सदस्यीय जिला काउंसिल का गठन मंगलवार हो गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेमपाल ने कहा की मौजूदा सरकार में भूमिकरण, निजीकरण, उदारीकरण के चलते देश महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरीब और गरीब होता जा रहा है। अमीर और अधिक अमीर होता जा रहा है। उन्होंने देश व प्रदेश की सरकारों को इसका जिम्मेदार ठहराया। इससे पहले पार्टी ने पांच मंत्री भी बनाएं। बृजभान सिंह को सर्वसम्मति से जिला काउंसिल का सचिव चुन लिया गया। नई टीम में प्रेमपाल सिंह, डॉ. मन्नालाल, नेमचंद्र, गंगाराम सागर, लालता प्रसाद, राम प्रकाश, राजेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल गुप्ता को शामिल किया गया है। लखनऊ से आए पर्यवेक्षक अजय पाल सिंह की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन कामरेड कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें