फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पढ़ाई के साथ करियर की सुझाई जाएगी राह

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक के 305 विद्यालयों में अब बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ करियर बनाने की राह भी सुझाई जाएगी। इसके लिए पंख पोर्टल पर बच्चों का पंजीकरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

एक अप्रैल से सत्र का शुभारंभ हो चुका है। विद्यालय में प्रवेश के साथ ही पठन-पाठन का काम भी शुरू हो चुका है। हालांकि इन दिनों गर्मी की छुट्टी चल रही है। स्कूल खुलने के बाद सबसे अधिक जोर विद्यालय में नामांकन बढ़ाने पर होगा। माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक घर-घर अभिभावकों से संपर्क साधेंगे। विद्यालयों में उच्च ट्रांजिट रजिस्टर रखा गया है। इसमें कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण और कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाले विद्यालयों का नाम आदि दर्ज किए जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा विभाग पढ़ाई के साथ ही बच्चों को करियर से संबंधित जानकारी देने पर अधिक जोर देगा। इसके लिए वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर जारी किया जा चुका है। इससे उन्हें इंटर पास करने से पहले सही दिशा मिल सके। डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि कॅरियर के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों को करियर गाइडेंस पोर्टल पंख पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। हर माह के 15 दिन पर विद्यालयों में करियर गाइडेंस मेला लगाने की तैयारी है। मेले में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, बैंक अधिकारी, सेवा योजना अधिकारी और न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारी पहुंचकर बच्चों को करियर के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें