फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कटान रोकने गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बरेली के फरीदपुर क्षेत्र स्थित खललपुर आरक्षित वन क्षेत्र में कटान और शिकार रोकने गई वन विभाग की टीम पर लकड़ी के तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वन रक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। दातागंज पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

28 जनवरी को वन दरोगा रवि कुमार और वन रक्षक विकास गंगवार खललपुर बीट में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग आरक्षित वन क्षेत्र में घुसकर पेड़ों का अवैध कटान कर रहे हैं। जब टीम मौके पर पहुंची, तो वहां करीब छह लोग कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों के साथ पेड़ों को काटते पाए गए।
वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर कुछ अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया, तभी तस्करों ने टीम पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में वन रक्षक विकास गंगवार के सिर पर गंभीर चोट आई है, वहीं बचाव के दौरान रवि कुमार भी घायल हुए हैं। हमले के बाद अंधेरे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर सभी आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों की मदद से भागे अभियुक्तों की पहचान दातागंज थाना क्षेत्र के गांव धिमरपुरा निवासी गिरिश, सुभाष, राम, कैलाश और पप्पू के रूप में हुई है। वन विभाग की टीम जब पुलिस के साथ आरोपियों के गांव पहुंची, तो वे सभी अपने घरों से फरार पाए गए। पुलिस ने इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालना और हत्या के प्रयास जैसी सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक नाहर सिंह को इस मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


खनन रोकने गए नायब तहसीलदार से अभद्रता, चार पर रिपोर्ट दर्ज
- मामला दर्ज कर वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराने में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए राजस्व अधिकारियों के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। तहसील बिसौली में तैनात नायब तहसीलदार गिरजाशंकर यादव की शिकायत पर पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी जगन्नाथ ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी भूमि गाटा संख्या 332 और 337 पर दिलावर सिंह नामक व्यक्ति अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहा है। इसके बाद बीते 31 जनवरी को जब नायब तहसीलदार अपनी टीम और क्षेत्रीय लेखपाल राहुल सिंह के साथ मौके पर जांच करने पहुंचे तो वहां खनन कार्य जारी पाया।
जब अधिकारियों ने खनन की अनुमति (परमिशन) मांगी तो आरोपी दिलावर सिंह और उसके तीन अन्य साथियों ने कागजात दिखाने के बजाय नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अधिकारियों को धमकाया। पुलिस ने दिलावर सिंह और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अवैध खनन, सरकारी कार्य में बाधा और अभद्रता की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें