फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन साल से गर्मी में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की बड़ी समस्या

विज्ञापन
पवन शर्मा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उसहैत। गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से नगर की जनता पिछले तीन सालों से परेशान है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया है। गर्मी शुरू होते ही समस्या की आने लगी है। उसावां के विद्युत उपकेंद्र में नौ फीडर हैं। उसमें लोड क्षमता एक हजार एम्पियर की है। गर्मी के मौसम में लोड करीब 1700 एम्पियर हो जाता है। इस वजह से सभी फीडर एक साथ नहीं चल पाते, जो चलते हैं उनमें क्षमता कम होने की वजह से ट्रिपिंग होती रहती है। वर्ष 2022 में उपखण्ड अधिकारी की ओर से उसावां उपकेन्द्र पर अधिक क्षमता की करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) लगवाने के लिए पत्र लिखा गया था। अधिशासी अभियंता नवादा ने अधिक क्षमता की सीटी की स्थापना के लिए आदेश भी जारी कर दिए थे। आदेश जारी होने के बाद करीब तीन वर्ष बाद भी अधिक क्षमता की सीटी नहीं लगाई जा सकी है। विद्युत उपकेंद्र का लोड नहीं बढ़ सका है। विद्युत ट्रांसमिशन नवादा के एसडीओ हरिओम ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। इसी कारण अधिक क्षमता की सीटी नहीं लगाई जा सकी है। इसका परिणाम नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली समस्या को लेकर क्या कहते हैं नगर के व्यापारी
- पिछले कई वर्षों से नगर की बिजली व्यवस्था खराब होती जा रही है। शिकायतों की भी कोई सुनवाई नहीं हुई। व्यापार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। मजबूरी में जनरेटर-सेट खरीदना पड़ा है। -पवन शर्मा, कपड़ा व्यापारी

- बिजली कटौती के चलते गर्मी का मौसम काफ़ी दुखदायी हो जाता है। बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती। इसीलिए अब सोलर प्लांट लगाने का विचार कर रहे हैं। -श्रीराम कश्यप, दुकानदार

पवन शर्मा।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें