बदायूं के अंबियापुर गांव में पनीर का जांच के लिए नमूना भरती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत व
- फोटो : Self
बदायूं। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान चलाते हुए शुक्रवार को आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत के आधार पर अंबियापुर के एक मकान पर छापा मारा।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद की टीम बिनावर क्षेत्र के गांव अंबियापुर पहुंची। वहां एक मकान में बनाए जा रहे पनीर का नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिली थी कि गांव में एक मकान में मिलावटी पनीर तैयार किया जा रहा है, जो बाजार में बेचा जाता है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सीएल यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि नमूना अधोमानक या असुरक्षित पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ वाद दर्ज करने कार्रवाई की जाएगी। संवाद
संदिग्ध सरसों के तेल का नमूना जांच के लिए लैब भेजा
बदायूं। कादरचौक में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर एक मकान से 500 लीटर संदिग्ध सरसों का तेल बरामद किया था। टीम ने तेल को सील कर उसका नमूना शुक्रवार को जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भिजवा दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि कासगंज जिले के शाहबाजपुर निवासी तनवीर कासगंज से सरसों का तेल लाकर कादरचौक में स्टॉक कर बेच रहा था। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा था। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सीएल यादव ने बताया कि पूरा स्टॉक सील कर दिया गया है। संवाद