फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुबह कोहरा छाया, दोपहर में निकली धूप

Mon, 19 Jan 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में रविवार की सुबह घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तड़के से ही कोहरे की चादर छा जाने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और हाईवे से लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। कई स्थानों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह की ठंड के साथ सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सुबह के समय बाजारों और चौराहों पर चहल-पहल कम रही। ठंड और कोहरे के कारण खुले स्थानों पर काम करने वाले मजदूरों को भी परेशानी हुई। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मौसम ने राहत दी।
दोपहर तक कोहरा छंट गया और धूप निकल आई। धूप निकलने से लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की और बाजारों में रौनक लौटती नजर आई। धूप का आनंद लेने के लिए लोग छतों, पार्कों और खुले स्थानों पर बैठे दिखे। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। जिससे दिन का मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा बने रहने की संभावना है, जबकि दिन में धूप निकल सकती है। तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें