फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला-ननाखेड़ा मार्ग पर भर गया बाढ़ का पानी, फसलें डूबी

विज्ञापन
ग्राम पंचायत सरौता के सचिवालय में भरा बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गंगा में बाढ़ का प्रकोप अभी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को कछला ननाखेड़ा मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गांवों में पानी घुस गया है। साथ ही फसलें जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन


गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से कछला के वार्ड तीन पंखिया नगला के मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है। कछला–ननाखेड़ा मुख्य मार्ग पर डिलौर के रास्ते होते हुए सरौता गांव में बाढ़ का पानी सड़क पार कर गांव में घुस गया है। इसी तरह चौसिंगा में भी मुख्य मार्ग पर गंगा का पानी आने से कछला से ननाखेड़ा–कादरचौक मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई है। सरौता गांव के पंचायत सचिवालय में पानी भर गया है। फिलहाल कछला में गंगा का जलस्तर 163 मीटर को पार कर चुका है। ग्रामीणों को आवागमन और जीवन-यापन में भारी दिक्कतें हो रही हैं।
-
किसानों की बढ़ी मुश्किलें
- बाढ़ से बाजरा, उड़द, मूंग और धान की खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं। इससे फसलों का भारी नुकसान हुआ है। ननाखेड़ा गांव के सत्यवीर, मुनीश और राम सिंह का कहना है कि यदि जलस्तर में जल्द कमी नहीं आई तो स्थिति और खराब हो सकती है। ग्रामीण लगातार प्रशासन से राहत एवं बचाव के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं।

ग्राम पंचायत सरौता के सचिवालय में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

ग्राम पंचायत सरौता के सचिवालय में भरा बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें