फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नौकाओं पर लहराए तिरंगे, गूंजे भारत माता के जयकारे

विज्ञापन
कछला घाट पर मोटर वोट पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई।स्रोत:संगठन
विज्ञापन
बदायूं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को कछला गंगा घाट पर देशभक्ति का नजारा देखने को मिला। गंगा की लहरों पर सजी-धजी नौकाओं में हाथों में तिरंगा लिए लोग भारत माता की जयकारे लगाते रहे। विशेष तिरंगा यात्रा में डीएम अवनीश राय के आलवा पुलिस व प्रशासनके अधिकारी, राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य भावी पीढ़ी व आमजन को स्वतंत्रता के महत्व, आजादी के लिए किए गए बलिदानों और संघर्षों की याद दिलाना है। उन्होंने सभी नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों, विद्यालयों और कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की। डीएम ने बताया कि 14 अगस्त को जनपद में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। 15 अगस्त को 79 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर डायट परिसर स्थित ऑडिटोरियम में सुबह साढ़े 11 बजे प्रदेश के पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना मौजूद रहें। इस मौके एडीएम एफआर वैभव शर्मा, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें