बदायूं। बिना परमिट चलाई जा रही दो डबल डेकर बसों के साथ ही कुल पांच वाहनों को सीज किया गया। साथ ही नौ वाहनों के चालान किए गए। यह वाहन बिना परमिट चल रहे थे। इन वाहनों पर 1.05 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन अमरीश कुमार, अजय कुमार व यात्री कर अधिकारी रमेश प्रजापति ने टीम के साथ शुक्रवार को जिले भर में चेकिंग की। इस दौरान दो बसें डग्गामारी करती मिलीं। इन बसों को परमिट नहीं था। बसों को सीज कर थाने में खड़ा कराया गया है। इसी के साथ ही बिना परमिट चलाए जा रहे तीन ईको वाहन को सीज किया गया। अभियान के दूसरे दिन नौ छोटे बड़े वाहनों के चालान किए गए और पांच वाहन सीज किए गए हैं। साथ ही 1.05 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।