बदायूं। सपा सांसद आदित्य यादव ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र बिल्सी के बसंत नगर, सहसपुर, रुदैना में आयोजित पीडीए कार्यक्रम में लोगों को सपा सरकार में हुए विकास कार्यों के अलावा प्रदेश में पीडीए की ताकत का महत्व समझाया।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि 2024 के चुनाव के दौरान उन्होंने पीडीए की बात की थी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान बनाया, उस ताकत को आने वाले समय में हमें और मजबूत करना है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने जनपद में एक भी काम नहीं कराया। इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, उदयवीर सिंह शाक्य, रजनीश गुप्ता , किशोरीलाल शाक्य, सुनील यादव, मुनेंद्र यादव, मनवीर शाक्य, मुबीन फरीदी आदि मौजूद रहे। संवाद