फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उधार लेकर नहीं लौटाए पांच लाख, पांच लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। न्यायालय सिविल जज जूनियर डिबीजन के आदेश पर धोखाधड़ी व लूटपाट की धारा में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव गनगोला के रहने वाले असलम ने बताया कि गांव के ही मुख्त्यार ने निजी व्यवसाय के लिए पांच लाख रुपये उधार दिए थे। उसने अपनी जानकारी और भरोसेमंद व्यवहार के आधार पर मुझे विश्वास में ले लिया था। दो साल में रुपये वापस देने का वायदा किया था। अवधि समाप्त होने के बाद रुपये मांगे तो आज कल करते हुए टालमटोल करता रहा।

छह मई 2025 को जब मुख्तयार घर के सामने से अपने भाई अख्तर व सुख्त्यार व रिश्तेदारों के साथ जा रहा था तो उससे रुपये मांगे। इसी बात पर सभी ने उसके साथ मारपीट की और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुख्यतार, अख्तर, सुख्तयार, मकसद, आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें