फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली बाजार: दुकानों की दीवार पर चस्पा किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मछली मंडी में नगर पालिका की 13 दुकानों की नए सिरे से नीलामी होगी। ईओ ने इन दुकानों पर ताला लगाने से पहले नोटिस चस्पा कराया है। एक-दो दिन में इन दुकानों में ताला लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में घंटाघर के पास मछली बाजार है। यहां पालिका की ओर से दुकानों को बनाया गया था। इनमें 13 दुकानों को नगर पालिका की ओर 39 लाख रुपये में नीलाम की थी, लेकिन उसमें 22 लाख रुपये ही राजस्व में जमा हो सके थे। यह मामला कमिश्नर आर रामेश कुमार के पास पहुंचा। उन्होंने मामले में कमियां पाते हुए पुरानी नीलामी प्रक्रिया को निरस्त करते हुए नए सिरे से नीलामी पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद में पालिका ईओ के अमित कुमार ने कर्मचारियों निर्देश दिए कि वह संबंधित व्यापारियों को नोटिस दें। अगर कोई नोटिस न ले तो नोटिस को दुकानों पर चस्पा किया जाए। कर्मचारियों ने दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए। अधिकारियों के अनुसार एक से दो दिन के अंदर दुकानों पर ताला लगा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें