म्याऊ (बदायूं)। फेसबुक पर प्रधानमंत्री की एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हो रही है। इससे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। इस संबंध में थाना पुलिस को सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली है वह उसहैत थाना क्षेत्र के गांव रिजोला का रहने वाला है। इस समय आरोपी पंजाब प्रांत में बताया जा रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जो आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई है। उसे भी कई लोगों ने शेयर किया है। इसको लेकर फेसबुक पर बहस छिड़ी हुई है। संवाद