फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर सिर में गोली मारकर ली युवक की जान, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
अमित का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कुंवरगांव के रहने वाले अमित (25) की गांव के ही तीन लोगों ने शनिवार रात करीब नौ बजे गोली मारकर हत्या कर दी। चारों नलकूप पर शनिवार दोपहर से ही शराब पी रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पप्पू व ताराचंद को गिरफ्तार कर लिया है। जाफर फरार है, जिसकी तलाश की जी रही है। 

विज्ञापन


मृतक के बाबा सतीश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही पप्पू, जाफर और ताराचंद उनके नाती अमित को शनिवार को घर से ले गए। तीनों ने दोपहर 12 बजे से ही नलकूप पर शराब पीना शुरू कर दी। अमित शाम को घर आया और खाना बांधकर फिर ट्यूबवेल पर चला गया। रात करीब 9:30 बजे ताराचंद घर आया और उसने कहा कि अमित की तबीयत बहुत खराब है। चलकर देख लो, जब परिवार सहित वह मौके पर पहुंचा तो अमित के सिर में गोली लगी हुई थी और वह चारपाई पर मृत पड़ा था। 

उसके पास एक 315 बोर का तमंचा रखा हुआ था। यह देखने के बाद वह परिवार सहित थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तमंचा वहां से नदारद था। पुलिस को मृतक अमित की जेब से दो कारतूस मिले, जिसमें एक खाली था। पुलिस ने दो आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पप्पू, ताराचंद और जाफर के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर कौन ले गया तमंचा
जब परिवार के लोग तमंचे को चारपाई पर ही छोड़कर गए थे तो फिर उसे कौन ले गया। मृतक के पिता रजनीश का कहना है कि गोली मारने वाला जाफर कहीं आसपास ही था। जैसे ही उसने देखा कि परिवार के लोग थाने गए हैं, वह मौके से तमंचा लेकर चला गया।

जाफर ने दी थी शराब की पार्टी
पिता रजनीश का आरोप है कि जाफर ने ईद पर शराब की पार्टी दी थी। चारों लोग अक्सर ही साथ ही शराब पीते थे। ऐसी कौन सी बात हुई कि बेटे की हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच के बाद ही मामला खुलकर सामने आएगा। 

हाथ पर गुदा है रजनी यादव
मृतक अमित की तलाशी व पंचनामा की कार्रवाई के समय सामने आया कि उसके हाथ पर रजनी यादव गुदा हुआ है। पुलिस अब इस नाम को लेकर भी छानबीन कर रही है। 

नामजद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों साथ में शराब पीने की बात तो बता रहे हैं, लेकिन हत्या कैसे हुई इसको लेकर कुछ नहीं पता पा रहे। जाफर अभी नहीं मिला है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। -विक्रम सिंह, थानाध्यक्ष उसहैत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें