फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, चार हजार घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
कबूलपुरा में टांसफार्मर से उठतीं आग की लपटें। स्रोत-वीडियोग्रैब
विज्ञापन
बदायूं। भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे हैं। गर्म हवाओं के बीच बुधवार को कबूलपुरा मोहल्ले के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटें देख आस पास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। इससे करीब चार हजार घरों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा मोहल्ले में रवन्ना तिराहे के पास ट्रांसफार्मर लगा है। बुधवार को गर्मी के चलते अचानक उसमें आग लग गई। आग लगने करीब चार हजार घरों की आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्ले के लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। एसडीओ सुमित कुमार साहू ने बताया कि ओवरलोड होने की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लगी थी। इसे बदलवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रात में मीराजी चौक पर ओवरलोड होने की वजह से लाइन में फाल्ट आया था। उसे ठीक करा दिया गया था। उसके बाद अब ट्रांसफार्मर फुंक गया।
-
शहर के कई मोहल्लों में नहीं बदली गई जर्जर लाइन, फाल्ट से लोग परेशान

बदायूं। विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही से कई मोहल्लों में आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। शहर में बिजली की लाइन बदलने के लिए करोड़ों रुपये का टेंडर हुआ है। इसमें 70 फीसदी तक लाइनों को बदल भी दिया गया है, लेकिन शिवपुरम, हरी मस्जिद, कृष्णापुरी, कोतवाली, टिकटगंज सहित अन्य मोहल्लों में नहीं बदला गया है। इस वजह से इन मोहल्लों में फाल्ट ज्यादा हो रहे हैं। इसे ठीक करने में समय लग रहा है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। रातभर लोग गर्मी में परेशान हो रहे हैं। इसको लेकर 10 दिन पहले सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता से क्षेत्र के लोगों ने मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत निगम को फोन किया तो उन्होंने दो दिन के अंदर काम शुरू कराने की बात कही थी। अभी तक कार्यदायी संस्थान की ओर से काम शुरू नहीं हो सका है। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि ठेकेदार सामान लेकर आ गया है। पिछले दिनों त्योहार के चलते लेबर छुट्टी पर चले गए थे। इस वजह से काम शुरू नहीं कराया जा सका था। दो दिन के अंदर काम शुरू करा देंगे। संवाद
विज्ञापन







अंडरग्राउंड लाइनें बनी मुसीबत



कुछ वर्ष पहले शहर में अंडरग्राउंड लाइनें बिछा दी गई थी। इसमें तीन लाइनों से लोगों को बिजली दी जानी थी। फिर भी जोगीपुरा, लावेला, लालपुल, ऊपरपारा, नेकपुर, सराफा बाजार सहित कई मोहल्लों में सिर्फ एक या दो लाइन से ही बिजली की आपूर्ति हो रही है। लोड बढ़ने पर फाल्ट हो जाता है। इसे ठीक करने के लिए अधिकारियों ने कार्य योजना बनाकर शासन को भेज दिया है। वहां से धन आवंटित होने के बाद काम शुरू होगा।

अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान

सैदपुर। अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। 24 घंटों में करीब 25 बार ट्रिपिंग हो चुकी है। बिजली न आने से भीषण गर्मी में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मोहल्ला गिरधरपुर में लगे दो ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं। एक सप्ताह पूर्व जेई संतोष कुमार कनौजिया का स्थानांतरण होने के बाद से किसी की यहां पर तैनाती नहीं हुई। इससे फॉल्ट की समस्या दूर नहीं हो रही है। वजीरगंज जेई रामस्वरूप को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, लेकिन वह फाल्ट दुरुस्त नहीं करवा रहे हैं। संवाद
-

जर्जर केबल को बदलवाने की मांग, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

फोटो- 20

आसफपुर। कस्बे की पुरानी केबल जर्जर हो गई है। इस वजह से पिछले 15 दिनों से फाल्ट अधिक हो रहे हैं। बुधवार को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मयंक पाठक के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने बिसौली में अधिशासी अभियंता से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर जर्जर केबल को बदलवाने व महीनों पहले स्वीकृत एक ट्रांसफार्मर हरिजन बस्ती के पास लगाने की मांग की। चेताया कि सप्ताहभर में समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। अधिशासी अभियंता ने समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर राघवेंद्र शर्मा, हर्षित मिश्रा, प्रभाकर शर्मा, सुशील कुमार, इंद्रेश गुप्ता, धीरेश शर्मा, सिद्धांत राठौर, वैभव गुप्ता, अनुभव शर्मा, मोंटी सिद्दीकी, फराज अहमद आदि थे। संवाद

आज सहसवान उपकेंद्र का करेंगे घेराव

सहसवान। क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। इससे परेशान भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लताफत हुसैन के नेतृत्व में गुरुवार को सुबह 11 बजे विद्युत उपकेंद्र सहसवान का घेराव किया जाएगा। लताफत ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही किसानों की फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। संवाद

कबूलपुरा में टांसफार्मर से उठतीं आग की लपटें। स्रोत-वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें