फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अस्पताल में डीएनबी की होगी पढ़ाई, मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में अब डीएनबी की पढ़ाई होगी। इसके लिए एनएमसी से अनुमति मिल गई है। अगले सत्र में दो सीटों पर दाखिला होगा। इसके लिए चिकित्सा शिक्षक व अन्य स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है। उम्मीद है कि आने वाले समय में सीटें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। इससे एमबीबीएस करने वालों की संख्या बढ़ी है। वहीं डीएनबी (डिप्लोमा इन नेशनल बोर्ड) के लिए सीटें कम है। इसलिए अब जिला अस्पतालों में कार्यरत विशेषज्ञ डॉक्टरों के जरिए डीएनबी की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके तहत बदायूं जिला अस्पताल में डीएनबी की दो सीटाें के लिए मंजूरी मिल गई है। अगले सत्र से इन पर दाखिला शुरू हो जाएगा। जिला अस्पताल में डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, डॉ. शिवमोहन कमल छात्रों को पढ़ाएंगे। इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा की पूरी व्यवस्था के लिए डॉ. श्रीपाल को नोडल बनाया गया है।

पहले साल दो, अंतिम साल में छह बच्चों की होगी पढ़ाई
सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि एमडी मेडिसिन का कोर्स तीन साल का होगा। पहले साल दो छात्र पढ़ाई करेंगे। उसके बाद से संख्या बढ़ती रहेगी। पहला बैच निकलने तक यहां पर छह छात्र हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें