फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेस्टोरेंट में लगी आग, दो लोग झुलसे, भारी क्षति

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती आग से झुलसा युवक। संवाद - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
बदायूं। रेलवे स्टेशन रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर दो बजे फूड कोस्टा एंड रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठीं तो कर्मचारियाें में चीख पुकार मच गई। घटना के दौरान दो कर्मचारी भी झुलस गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

गांधीग्राम से स्टेशन रोड के बीच अभेज्ञ सिंह का फूड कास्टा एंड रेस्टोरेंट है। बेसमेंट में रसोई घर बना हुआ है। बुधवार अपराह्न दो बजे बेसमेंट में कर्मचारी भोजन बना रहे थे और रेस्टोरेंट में बैठे लोग खा रहे थे। इसी दौरान बेसमेंट से कर्मचारी चीखते हुए भागे। यह देख रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोग भी बाहर भा खड़े हुए। बेसमेंट से भीषण धुंआ निकल रहा था। आग की चपट भी बाहर आ रही थी।
इस दौरान जगत निवासी कर्मचारी नीलू व सरकी निवासी गोपेश्वर झुलस गए। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब तक आग ने विकराल रूप ले चुकी थी। कर्मचारियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, झुलसे दोनों कर्मचारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनोज कुमार का कहना है कि आग लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बुझाते समय कर्मचारी चपेट में आकर हल्के से झुलसे गए थे। दोनों का प्रथम उपचार कराया गया है। आग शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें