फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगीपुरा में फर्नीचर के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर का केंद्र बिंदु माने जाने वाले छह सड़का के नजदीक जोगीपुरा में शुक्रवार सुबह एक फर्नीचर की दुकान के ऊपर तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में आग लग गई, जिससे लाखों रुपयों की लकड़ी और फर्नीचर जलकर राख हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। तब कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा निवासी ताहिर अंसारी की फर्नीचर की दुकान है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ये हादसा शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुआ। आसपास के लोगों ने दुकान की तीसरी मंजिल पर बने गोदाम से धुआं उठता देखा। इससे उन्होंने तुरंत ताहिर अंसारी को सूचना दी। कुछ देर बाद वह मौके पर पहुंच गए। तब तक लोगों ने कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। इस पर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ आ गए। एक फायर ब्रिगेड भी आ गई और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया गया।
बताते हैं कि जब तक पुलिस ने ये व्यवस्था जुटाई, तब तक आग ने दूसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में दो फायर ब्रिगेड और बुलाई गईं। इस दौरान छह सड़का और उसके आसपास ट्रैफिक रोक दिया गया। काफी समय बाद आग पर काबू पाया जा सका। ताहिर अंसारी ने बताया कि दुकान में लाखों रुपयों की लकड़ी और फर्नीचर भरा हुआ था। इसका सही आंकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि आग निचले हिस्से में नहीं पहुंची। नहीं तो और बड़ा हादसा होता।
विज्ञापन

दुकान में आग सुबह सात बजे लगी है। कुछ लोग बता रहे हैं कि उन्होंने पोल पर चिंगारी उड़ती देखी थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्टसर्किट से लगी थी। दुकान में कितना नुकसान हुआ है। अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। आग पर काबू पा लिया गया है। - जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें