वजीरगंज। कस्बे के डाकघर के समीप एक गाड़ी मैकेनिक के रसोई गैस लीक होने से दुकान में आग लग गई। आग की लपटों में घिरकर दुकान मालिक समेत तीन लोग झुलस गए। लोगों के सूझबूझ के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
कस्बे में डाकघर के राकेश पाल की गाड़ी मैकेनिक की दुकान है। शनिवार दोपहर राकेश पाल एक बाइक के पुर्जे पर गैस वेल्डिंग कर रहा था। तभी दुकान में रखे एलपीजी सिलेंडर ने गैस लीक होने पर आग पकड़ ली। इससे आग की लपटों में घिरकर राकेश पाल, ब्रजेश कुमार समेत तीन लोग झुलस गए। चीख पुकार होने पर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। लोगों ने बालू व पानी डालकर सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। परिजनों ने झुलसे लोगों को सीएचसी केंद्र पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की है।