फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दबिश देने गई पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की तार काटते चोर।स्रोत-वीडियोग्रैब
विज्ञापन
कुंवरगांव। थानाक्षेत्र के गांव दुगरैया में दो गुटों में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग हुई थी। इसलिए जिला पंचायत सदस्य के घर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान उसके परिवार के लोगों ने पुलिस पर तोड़फोड़ और सीसीटीवी कैमरे की वायरिंग काटने का आरोप लगाया है। वहीं, परिवार के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज वायरल की। इसमें दो नकाबपोश लोग कैमरे की वायरिंग काटते हुए नजर आए।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया में 13 अप्रैल को दो गुटों में फायरिंग हो गई थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें दो आरोपी ही जेल भेज गए है। शेष आरोपी गांव से फरार है। इसमें एक पक्ष के आरोपी जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आजम के साथ उसके परिवार के लोग भी फरार हैं। जिला पंचायत सदस्य के घर की महिलाओं का आरोप है कि शुक्रवार की रात को उनके घर पर पुलिस ने दबिश दी थी। आरोप है कि पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की, लेकिन इससे पहले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की वायरिंग काट दी गई थी। इसलिए पुलिस के आने की गतिविधि कैमरों में रिकॉर्ड नहीं हो सके। इंस्पेक्टर कुंवरगांव अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस की दबिश व तोड़फोड़ का आरोप गलतहै। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें