फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किराना दुकान में लगी आग, करीब चार लाख की क्षति

विज्ञापन
किराना की दुकान में लगी आग के बारे में बताता व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
उसहैत। कस्बे के वार्ड नंबर-8 में बृहस्पतिवार रात किराना व्यापारी इरशाद हुसैन की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। रात करीब 8 बजे लगी इस आग ने कुछ ही पलों में दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक करीब चार लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय इरशाद हुसैन अपने घर पर थे। अचानक दुकान की ओर से उठती तेज लपटें और धुआं देखकर वह घबराकर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब तक वह पहुंचे, तब तक आग दुकान के काफी हिस्से में फैल चुकी थी। आसपास के लोग भी शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इरशाद की दुकान के ठीक पीछे ही उनका मकान है। आग की तीव्रता को देखते हुए यह आशंका थी कि कहीं लपटें घर में न जा पहुंचें, लेकिन स्थानीय लोगों के समय रहते जुट जाने से आग को आगे फैलने से रोक लिया गया।
विज्ञापन

इरशाद हुसैन ने बताया कि दुकान में राशन, तेल, घी, मसाले, दालें, खाद्य सामग्री, प्लास्टिक सामान तथा अन्य रोजमर्रा की चीजें भरी हुईं थीं। आग बुझने के बाद जब नुकसान का आकलन किया गया तो पाया गया कि लगभग चार लाख पा सामान जलकर राख हो चुका है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट-सर्किट की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है।

किराना की दुकान में लगी आग के बारे में बताता व्यापारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें