बदायूं में पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया के एक्स पर वायरल हो रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में सिपाही कह रहा है कि जिसको कहो उसको मार दें। मैं किसी से डरता नहीं। सिपाही के इस ऑडियो से जहां पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है, वहीं यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रोहित तोमर और बिट्टू नाम व्यक्ति के बीच 1:56 मिनट की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। सिपाही ने कहता है कि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, आरके शर्मा व कोई हो, जाट हैं हम। एक-एक को जानता हूं मैं, दिल्ली में बम फोड़ दिया... ऐसी तमाम बातें बोल रहा है।
इस पर दूसरा व्यक्ति बिट्टू बोला कि सरकार को गाली मत दो, सरकार तनख्वाह दे रही। इस पर वह कहता है कि हम करेंगे मर्डर, बता किसको मारना है, वकील, पुलिस और डॉक्टर किसकी वर्दी में मारूं। इस ऑडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने आरआई पुलिस लाइन ओर सीओ लाइन की रिपोर्ट पर सिपाही रोहित को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय को सौंपी गई है।