बिल्सी के हैवतपुर के इस खेत में लगी थी आग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर में एक खेत में टूटकर गिरे बिजली के तार की चिंगारी से लगी आग से कटी पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया।
गांव निवासी किसान रामसेवक के खेत में बृहस्पतिवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया। इसके बाद तारों से निकली चिंगारी से कटी पड़ी गेहूं की ढाई बीघा फसल ने आग पकड़ ली। थोड़ी ही देर में सारी फसल राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इधर बिल्सी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई दिनेश कुमार ने बताया कि पूर्व में ही किसानों को बिजली की लाइन से नीचे की फसल को काटने के लिए आगाह किया जा चुका है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। संवाद