फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में एक की बुखार, एक की डेंगू से मौत

Fri, 25 Sep 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी के मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी खलील अहमद (50) को कई दिन से बुखार आ रहा था। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उनको बरेली ले जा रहे थे। खलील अहमद की रास्ते में ही मौत हो गई। इधर क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी पुरुषोत्तम (18) पुत्र नत्थू सिंह दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। उसको वहीं बुखार आ गया था। बुधवार रात उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले निजी डॉक्टर के पास ले गए। उन्हाेंने डेंगू होने की बात कही। इसके बाद उसे बरेली ले जा रहे थे। पुरुषोत्तम की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई
बदायूं। दो लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। शहर के मोहल्ला नेकपुर निवासी कौशल (28) और जगत ब्लाक के गांव खिरिया रहलू निवासी दीपचंद्र (35) को दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों के सैंपल जांच को पीजीआई भेजे गए थे। वहां से आई जांच रिपोर्ट में दोनों को डेंगू होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें