फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदपुर मई में फैले बुखार से बालक की मौत, कई अन्य बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर मई में बुखार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे एक बालक की मौत हो गई, जबकि कई लोग बीमार पड़े हैं। इसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और लोगों का चेकअप कर दवा बांटी।
विज्ञापन

ग्राम मोहम्मदपुर मई निवासी धर्मदास के नौ वर्षीय बेटे अरुण को करीब आठ-दस दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वाले उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शुक्रवार रात बालक की फिर तबीयत खराब हो गई। इस पर परिवार वाले उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उसकी मौत हो गई। इससे बालक के परिवार में कोहराम मच गया। गांव में अरुण के अलावा कई लोग बीमार पड़े हैं। ग्रामीणों की माने तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी सूचना दी थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। इससे गांव के अन्य लोगों को बुखार ने चपेट में ले लिया है। गांव में साक्षी (10) पुत्री अमित मथुरिया, शमशेर (19) पुत्र अहमद, शिवम (7) पुत्र शिशुपाल, हिमानी (छह माह) पुत्री पंकज मौर्य, रुचि (2) पुत्री पंकज मौर्य, अंकित (8) पुत्र अमरपाल, कमलेश (17) पुत्री लालाराम, शीतल और दीपाली पुत्री भूरे, आकाश और पप्पू पुत्र गिरीश आदि बच्चे बीमार पड़े हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चेेे की मौत की सूचना पर गांव पहुंची। टीम ने उसके परिवार के अलावा कई अन्य बच्चों और लोगों के ब्लड सैंपल लिए। इसके साथ ही दवा वितरित की। फिलहाल गांव में बुखार से दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें