उसावां (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे नाले में शनिवार को एक भ्रूण पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे हाईवे पर वार्ड नंबर नौ के पास बारबर की दुकान के सामने नाले में एक भ्रूण पड़ा दिखा। राहगीरों की नजर पड़ी तो मौके पर भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भ्रूण करीब तीन-चार माह का होगा। अभी उसके अंग भी ठीक से विकसित नहीं हो पाए थे। लोगों का मानना है कि कस्बे के किसी अस्पताल में गर्भपात कराया गया होगा। उसके बाद भ्रूण को नाले में फेंक दिया गया। एसओ प्रयागराज ने बताया कि भ्रूण किसी बालक का था। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। भ्रूण को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद