फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के युवक में फैला रैबीज, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शाहजहांपुर के कलान निवासी एक युवक के शरीर में रैबीज फैल गया। बताते हैं कि कुछ दिन पहले उसे कुत्ते ने काटा था। एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। शनिवार दोपहर उसे गंभीर हालत में बदायूं जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हायरसेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कलान थाना क्षेत्र के ग्राम हरेली निवासी सुभाष (45) पुत्र मोरपाल को शनिवार दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल लाया गया था। उस समय युवक की हालत बहुत गंभीर बनी हुई थी। परिवार वालों ने बताया कि युवक को कुछ समय पहले कुत्ते ने काटा था। युवक शाहजहांपुर के अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने गया था लेकिन उसको एआरवी नहीं लग सकी। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। पहले परिवार वालों ने स्थानीय चिकत्सिक को दिखाया। शनिवार सुबह उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, तब उसे बदायूं के जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. विकल्प चौहान ने बताया कि युवक के शरीर में पूरी तरह से रैबीज फैल गया है। उसकी हालत चिंताजनक है। इस पर परिवार वाले उसे हायर सेंटर ले जाने की बात कहकर जिला अस्पताल से रेफर करवाकर ले गए। युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें