फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक पलटने से पानी में घुल गई डेढ़ लाख रुपये की खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। किसानों को सहकारी समिति पर बांटने के लिए लाए जा रहे 550 खाद के कट्टों से भरा ट्रक बुधवार को तालाब में पलटने से करीब डेढ़ लाख रुपये राजस्व की क्षति हुई है। बता दें कि उन्हें निकालने का कोई प्रयास न किए जाने से सारे कट्टे तालाब में पड़े-पड़े ही घुल गए। समिति पर स्टॉक में रखी खाद बृहस्पतिवार को ट्रक पलटने की घटना का हवाला देकर कटौती के साथ बांटी गई।
विज्ञापन

घटना बुधवार की है। 550 खाद के कट्टे से लदा ट्रक गांव कोली के सहकारी समिति जाते समय गांव के पास ही पटल गया। इसमें चालक-परिचालक की जान तो बच गई, लेकिन खाद का एक भी कट्टा नहीं बच सका। दरअसल, खाद बचाने का प्रयास ही नहीं हुआ। पानी ज्यादा गहरा होने के कारण उसमें घुसकर खाद के कट्टों को निकालना काफी जोखिम भरा था।
नतीजतन, धीरे-धीरे पूरी खाद उसी तालाब में घुल गई।बता दें कि गांव दियोरी, सपरेटा, नौनी, टिकन्ना, खड़ेका, चापर कोरा गांवों के किसानों को इस खाद का वितरण किया जाना था। किसान कोली गांव की समिति पर खाद आने का इंतजार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को खाद नहीं पहुंची तो स्टाॅक में रखी खाद ही किसानों को कटौती के साथ बांट दी गई। किसानों का कहना था कि उन्हें पांच बीघा पर दो कट्टे के हिसाब से खाद नहीं दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि कोली समिति पर खाद आने से पहले ही किसानों ने रास्ता खराब हाेने की बात कहकर बिहारीपुर समिति पर खाद उतारे जाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अधिकारियों ने वहां खाद उतारने से मना कर दिया। अधिकारियों का तर्क था कि वहां वर्चस्व वाले किसान अधिक खाद ले लेते हैं। इसलिए उन्होंने किसानों के प्रस्ताव की अनसुनी कर दी और डेढ़ लाख रुपये राजस्व की क्षति हो गई।

किसानों अथवा प्रशासन का कोई नुकसान नहीं हुआ है। खाद जहां से आती है, वहीं से इसका बीमा होता है। किसानों को खाद बंटवा दी गई है। कम खाद बांटे जाने की बात निराधार है। - विवेक कौशल, एआर, कोऑपरेटिव, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें