फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के कोल्ड स्टोर पर छापा, आलू का भंडारण रुकवाया

Thu, 02 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ओरछी। 
विज्ञापन
col - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
-जिला उद्यान अधिकारी ने भंडारित आलू दो दिन में निकालने का आदेश दिया
विज्ञापन

-कोल्ड स्टोर स्वामी को उद्यान विभाग ने नोटिस दिया 


फैजगंज बेहटा थाने के ओरछी चौराहे के पास स्थित कोल्ड स्टोर में बिना लाइसेंस किए जा रहे आलू भंडारण को उद्यान विभाग ने रुकवा दिया है। कोल्ड स्टोर स्वामी को दो दिन के भीतर भंडारित आलू को कोल्ड स्टोर से बाहर करने का आदेश भी दिया है। विभाग ने कोल्ड स्टोर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इस कार्रवाई से कोल्ड स्टोर संचालकों में हड़कंप है। 
फैजगंज बेहटा के ओरछी चौराहे पर विनय प्रकाश और सुमित वार्ष्णेय का आरआर कोल्ड स्टोर है। इसका लाइसेंस खत्म हो चुका है। इसके बावजूद कोल्ड स्टोर में आलू का भंडारण किया जा रहा था। इस बारे में डीएम पवन कुमार को शिकायत पहुंची थी। डीएम ने मामले में कार्रवाई का आदेश जिला उद्यान अधिकारी राम नारायण को दिया था। जांच में पाया गया कि कोल्ड स्टोर में अवैध रूप से आलू का भंडारण किया जा रहा है। गुरुवार को जिला उद्यान अधिकारी राम नारायण, एसडीएम बिसौली आरडी राम और सीओ बिसौली प्रकाश कुमार के साथ ओरछी पहुंचे। अधिकारियों ने कोल्ड स्टोर में आलू का भंडारण रुकवा दिया। कोल्ड स्टोर स्वामी को नोटिस भी दिया गया है। इसमें कोल्ड स्टोर स्वामी को दो दिन के भीतर कोल्ड स्टोर में भंडारित आलू बाहर निकालने की चेतावनी दी गई है। यह भी चेताया गया है कि अगर बिना लाइसेंस आलू का भंडारण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्ड स्टोर बिना लाइसेंस के चल रहा था। डीएम के आदेश पर कार्रवाई करते हुए यहां आलू का भंडारण रुकवा दिया गया है। भंडारित आलू भी कोल्ड स्टोर से निकालने का आदेश दिया गया है।
-राम नारायण, जिला उद्यान अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें