फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में छापेमारी करेंगे छह सचल दस्ते

Thu, 02 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
exam
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की निगरानी के लिए छह सचल दस्तों का गठन किया गया है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए गुरुवार को इन सचल दस्तों का गठन किया।
विज्ञापन

एक सचल दस्ते के प्रभारी डीआईओएस खुद होंगे। दूसरे सचल दस्ता डायट प्राचार्य गिरधारी लाल कोली के नेतृत्व में बना है। इसके अलावा बीएसए, राजकीय इंटर कालेज के प्रिंसिपल और वित्त एवं लेखाधिकारी के नेतृत्व में सचल दस्ते का गठन किया गया है। इन दस्तों में कई शिक्षकों की टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक सचल दस्ते में एक-एक महिला शिक्षक को भी शामिल किया गया है, जो केंद्रों पर छापेमारी के दौरान छात्राओं की तलाशी लेंगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि छापे के दौरान सचल दस्ते जिन केंद्रों पर गड़बड़ी पकड़ेंगे, उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सामूहिक नकल की स्थिति में केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों पर एफआईआर के साथ परीक्षा केंद्र डिबार किया जाएगा। नकल करते पकड़े जाने वाले परीक्षार्थी की कापी सीज कर दी जाएगी। वहीं, नकल कराने वाले कक्ष निरीक्षक पर भी एफआईआर कराई जाएगी। बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी की जा रही हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पेपर आ चुके हैं। उनके साथ ही केंद्रों पर कापियों का वितरण भी किया जा रहा है। जिले में 111 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनके प्रधानाचार्यों को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।

किस तहसील में कितने केंद्र
जिले में परीक्षा के लिए 111 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें बदायूं सदर तहसील में 39, बिल्सी तहसील में 27, सहसवान में छह, बिसौली में 26 और दातागंज में 13 परीक्षा केंद्र हैं। जिले में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 53763 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम तैयारी
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए यूपी बोर्ड के निर्देशानुसार जिले में नकल से संबंधी शिकायतों के लिए डीआईओस दफ्तर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसकेे नंबर- 05832-220156 है। डीआईओएस ने बताया कि किसी विद्यालय पर नकल संबंधी सूचना इस पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें