फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अस्पताल में वार्ड से ओपीडी तक कुत्तों का डर, मरीज परेशान

विज्ञापन
जिला अस्पताल में घूमते आवारा कुत्ते। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला व महिला अस्पताल परिसर में इन दिनों कुत्तों का आतंक है। वह मरीजों और तीमारदारों के लिए आफत बन गए हैं। वार्ड से लेकर ओपीडी तक कुत्तों का झुंड लगा रहता है। इससे न सिर्फ मरीजों को दिक्कत होती है, बल्कि खतरे का माहौल बना रहता है। वहीं अस्पताल प्रशासन इससे बेखबर है।
विज्ञापन

अस्पताल में वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), इमरजेंसी वार्ड से लेकर जनरल वार्ड के अंदर तक कुत्तों का आतंक है। बुधवार को दवा लेने गए सीताराम को कुत्ते ने दौड़ा लिया। आसपास खड़े लोगों ने कुत्ते को वहां से भगाया। बृहस्पतिवार को इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, ओपीडी, वाह्य रोगी विभाग, बर्न वार्ड के पास अवारा कुत्ते घूमते रहे। अस्पताल में भर्ती मरीज सुरेंद्र के परिजन ने बताया कि कई बार कुत्ते मरीजों के हाथ से खाने-पीने की सामग्री छीन ले जाते हैं। अस्पताल की गलियारों के पास कुत्तों का झुंड मंडराता रहता है। रात के समय इनकी संख्या और बढ़ जाती है।
-
अस्पताल में छोटे बच्चे सुरक्षित नहीं
-तीमारदार मुन्नवर अली, अफसाना, मोनू का कहना है कि अस्पताल में मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। कुत्तों का आतंक उनकी परेशानी को बढ़ा देता है। कई बार छोटे बच्चे डर के मारे रोने लगते हैं। लोगों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

-
वर्जन
आवारा कुत्तों को वार्ड, ओपीडी में नहीं घुसने दिया जाएगा। इसको लेकर स्टाफ को निर्देशित किया जाएगा। अस्पताल में मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन

जिला अस्पताल में घूमते आवारा कुत्ते। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें