बिजली उपकेंद्र में इनकमिंग लाइनका फॉल्ट ठीक करते कर्मचारी। स्रोत: बिजली विभाग
उझानी। बिजली उपकेंद्र में शनिवार रात इनकमिंग लाइन में अचानक फॉल्ट के बाद करीब डेढ़ घंटे तक कस्बे के तीन फीडर बंद रहे। डेढ़ घंटे बाद ही आपूर्ति बहाल हो पाई, तब उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
इनकमिंग लाइन में फॉल्ट रात 1:30 बजे आया। इसी लाइन से कस्बे के तीन फीडर की आपूर्ति जुड़ी थी। फॉल्ट होने के बाद कर्मचारियों ने जेई अविनाश चंद्र को अवगत कराया। मामला एसडीओ के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने रात में बिजली कर्मियों को फॉल्ट ठीक करने के लिए लगा दिया। कर्मचारियों ने कुछ ही देर में फॉल्ट का पता लगा लिया। फॉल्ट के साथ जली केबल को बदलने में करीब डेढ़ घंटे लगे। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि शनिवार रात फॉल्ट होने के बाद जेई ने लाइनमैनों की मदद से आपूर्ति लगभग डेढ़ घंटे में ही बहाल करा दी थी।