फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डायवर्जन प्वाइंटों पर पुलिस का रहा कड़ा पहरा

विज्ञापन
सावन माह के डायवर्जन के दौरान बिल्सी मोड़ पर निकलती स्लीपर बस। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सावन के पहले सोमवार को लेकर जिले में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शनिवार को कांवड़ मार्ग पर डंपर और एंबुलेंस की टक्कर में मरीज की मौत होने के बाद कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए रविवार को शहर के सभी प्रमुख डायवर्जन प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात रहा। रविवार को शहर में किसी भी भारी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया गया। बिल्सी मोड़ पर शहर की ओर आ रही एक डीसीएम को पुलिस ने रोककर लौटा दिया।
विज्ञापन

सावन में इस बार कांवड़ियों की अधिक संख्या को देखते हुए पुलिस ने शहर को छह जोन में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। प्रत्येक जोन में प्रमुख स्थानों पर ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां दरोगा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी लगातार विभिन्न प्वाइंटों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दे रहे हैं।
कांवड़ मार्ग पर केवल आवश्यक सेवाओं और अनुमति प्राप्त वाहनों को ही आवाजाही की छूट दी जा रही है। अन्य भारी वाहनों को डायवर्जन मार्गों से भेजा जा रहा है, ताकि कांवड़ियों की यात्रा में किसी प्रकार की बाधा न आए। पुलिस ने वाहन चालकों से भी निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन


डायवर्जन व्यवस्था सोमवार रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों और कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। उद्देश्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। -

राहुल पांडेय, सीओ सिटी





लालपुर में कांवड़ यात्रा कंट्रोल रूम शुरू



बदायूं। लालपुल में स्थापित कांवड़ यात्रा कंट्रोल रूम एवं पुलिस सहायता केंद्र का एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने रविवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील, विनम्र और तत्पर रहने के निर्देश दिए। उद्घाटन के बाद पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया तथा सुरक्षित और शांतिपूर्ण यात्रा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद










कछला से बदायूं तक अंधेरे वाले स्थान किए गए चिह्नित







- रविवार को कई स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगवाई गईं







संवाद न्यूज एजेंसी







बदायूं। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कछला से बदायूं तक हाईवे पर अंधेरे वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां रोशनी की व्यवस्था तेज कर दी है। रविवार को कई स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें स्थापित करा दी गईं।







कांवड़ यात्रा के नोडल अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने शनिवार देर रात एनएचएआई, डीपीआरओ, डीएसओ, एसपी सिटी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कछला से बदायूं तक पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां-जहां अंधेरा मिला, वहां तत्काल लाइट लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों, ग्राम पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया है।







खाटू श्याम मंदिर और नौशेरा के पास हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं, जबकि पेट्रोल पंपों के बाहर दोनों ओर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था कराई गई है। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि हाईवे पर जहां भी अंधेरा शेष है, वहां भी जल्द रोशनी की व्यवस्था पूरी कर दी जाएगी। उद्देश्य यह है कि कांवड़ियों को पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षित और निर्बाध मार्ग मिल सके।

सावन माह के डायवर्जन के दौरान बिल्सी मोड़ पर निकलती स्लीपर बस। संवाद

सावन माह के डायवर्जन के दौरान बिल्सी मोड़ पर निकलती स्लीपर बस। संवाद

सावन माह के डायवर्जन के दौरान बिल्सी मोड़ पर निकलती स्लीपर बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें