उझानी। कछला चौराहे के पास श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। वह परिचित के दाह संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।
हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव देशननगला में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। शव के दाह संस्कार में कई ग्रामीण निजी वाहनों से घाट पर पहुंचे। लौटते में बाइक सवार राजू (30) और उनके पिता हरीराम (65) को सामने से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता- पुत्र बाइक समेत गिर पड़े। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्राथमिक उपचार कराया गया। हरीराम को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। संवाद