फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हथियारों की तस्करी करने वाले पिता पुत्र गिरफ्तार, दो लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने में खड़े हथियारों की तस्करी के आरोपी पिता पुत्र।स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले पिता-पुत्र को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन तमंचे, 18 कारतूस व दो लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों अपने घर पर लंबे समय से लोगों को जुआ भी खिलवाते आ रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिता-पुत्र तमंचे कहां से खरीदते और कहां बेचते थे।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने शहर के मोहल्ला सराय नाहर खां में दबिश देकर भूदेव और उसके बेटे कुलदीप को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र हथियारों की तस्करी कर रहे थे। उनके पास से तीन तमंचे, 18 कारतूस और दो लाख रुपये मिले हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों अपने घर पर पैसे लेकर लंबे समय से लोगों को जुआ खिलवाते आ रहे हैं, जो रकम बरामद हुई है वह तमंचे बेचकर व जुआ खिलवाकर ही इकट्ठा की गई है। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भूदेव सहसवान क्षेत्र का रहने वाला है। करीब 20-25 साल पहले शहर में आकर बस गया था। सराय नाहर खां में इसका अपना ही मकान है। जांच की जा रही है कि वह हथियार कहां से खरीद रहे थे और कहां बेच रहे थे।


पांच से सात हजार रुपये में बेचते थे तमंचे
इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि भूदेव व उसका बेटा कुलदीप पिछले 10-12 साल से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे थे। ये लोग सहसवान व गुन्नौर की तरफ से तमंचे व कारतूस खरीद कर लाते थे। तमंचे पांच से सात हजार रुपये में बेचते थे। बरामद सभी तमंचे 315 बोर के हैं। इनके गिरोह में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन



घर पर सजती थीं जुए की फड़
मोहल्ला सराय नाहर खां में मकान खरीदा था। चूंकि उसके संपर्क ठीक हो गए थे इसलिए लोगों को मकान में जुआ खिलवाता था। होली-दीपावली पर इसके यहां दिन-रात फड़ सजती थीं। 2010 में वह पकड़ा गया था। तब जेल भी गया था।


अवैध हथियाराें की तस्करी करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तीन तमंचे व करीब दो लाख रुपये बरामद हुए हैं। ये लोग घर में जुआ भी खिलवाते थे। - ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें