बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार युवक पर बेटी को बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी बेटी को नौ सितंबर की रात करीब 9:15 बजे रिश्तेदार मगन निवासी गांव भरतपुर थाना बिसौली ले गया है। तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद