फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसान परेशान, अफसरों का फिर आश्वासन

Wed, 22 Jan 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। नरऊ तालाब का बंधा कटने के बाद मंगलवार दोपहर राजस्व, पालिका और क्षेत्र पंचायत के अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात पर गौर करने के बाद प्रभावित किसानों से बात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द ही पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अमित कुमार और पालिका के ईओ अब्दुल शबूर ने तालाब के पानी से जलमग्न फसलों को देखा। किसानों में मलिकपुर के अमित गौर और अचौरा निवासी शिवशंकर शाक्य ने उन्हें फसलों को नुकसान के बारे में अवगत कराया। बताया कि ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। पिछले सालों में भी किसानों को काफी नुकसान हो चुका है।
अफसरों ने उन्हें जल्द ही पुख्ता इंतजाम करा देने का भरोसा दिलाया है। इससे पहले बीडीओ सर्वज्ञ अग्रवाल ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि तालाब में पालिका के नाले का पानी गिरता है। पालिका को ही समाधान खोजना चाहिए। बता दें कि रविवार रात नरऊ तालाब का बंधा कट गया था। सोमवार सुबह किसान जब खेतों पर पहुंचे तो उन्हें फसलों में पानी भरा नजर आया था। सोमवार को किसानों ने खुद मशक्कत कर क्षतिग्रस्त बंधा की मरम्मत कर ली थी। फिर भी अभी तक आलू, गेहूं और सरसों की फसल में पानी भरा हुआ है। करीब तीन सौ बीघा रकबा में फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

-

दो साल से पूरा नहीं हो पाया प्लांट निर्माण के लिए भूमि का चयन
- नरऊ तालाब के पास से कस्बे के नालों के पानी का प्रवाह भैंसोर नदी की ओर मोड़ने के लिए कवायद करीब पांच पहले शुरू हुई थी। इसके बाद प्रक्रिया अधर में लटक गई। उसी दौरान मंडलायुक्त के निर्देश पर गांव फतेहपुर तक सड़क किनारे नए नाले की खोदाई भी की गई, लेकिन फतेहपुर की ओर ऊंचाई अधिक होने की वजह से पानी आगे नहीं बढ़ पाया। ईओ अब्दुल शबूर ने बताया कि पालिका की योजना नाले का पानी भैंसोर नदी में पहुंचाने की है। इसके तहत बुटला में प्लांट बनेगा। डीपीआर जल निगम की शाहजहांपुर यूनिट की ओर से तैयार भी कर ली गई है, लेकिन अभी तक प्लांट के लिए भूमि का चयन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें