बीते दिनों में डास्प विभाग की ओर से लेजर लेवलर एवं अन्य यंत्रों पर
अनुदान की धनराशि किसानों के बैंक खाता में भेजी गई थी। अब शेष बचे
अनुदानित कृषि यंत्रों का भी वितरण किया जाएगा। इस संबंध में डॉस्प के जिला
परियोजना समन्यक डॉ. वीके सिंह ने बताया कि जिले में जिन किसानों को कृषि
यंत्र खरीदने में रुपये की कमी है, वे अनुदानित कृषि यंत्र खरीद सकते हैं।
अनुदानित राशि उनके खातों में भेज दी जाएगी।
सिंह के मुताबिक मार्च के
अंत तक 125 मल्टीक्रॉप क्रेशर, 20 सीड ड्रिल, 40 चारा काटने की मशीनें, 30
पंपसेट, 20 लेजर लैंडलेवरर, 18 कल्टीवेटर खरीदने वालों किसानों के बैंक
खातों में अनुदानित धनराशि को भेजा जाएगा। इसके लिए जिन किसानों ने आवेदन
किया है, उनका निरीक्षण करके स्वीकृत किया जाएगा।