फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वजीरगंज के गांव करेंगी में लाखों का डाका

Mon, 11 Jan 2016 06:50 PM IST
वजीरगंज (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बेखौफ बदमाशों ने रविवार की रात वजीरगंज थाने के गांव करेंगी में डाका डाला। किसान कृपाल सिंह के घर में घुसे बदमाश यहां से करीब डेढ़ लाख की नगदी और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब छह लाख रुपये का माल लूट ले गए। विरोध करने पर कृपाल सिंह के भतीजे कुलदीप को सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। एसपी देहात मुन्ना लाल, सीओ बिसौली राजवीर सिंह ने मौका मुआयना किया। कृपाल के घर से लूटा गया बक्सा और एक सूटकेस गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
रविवार मध्य रात्रि आठ सशस्त्र बदमाश थाना क्षेत्र के गांव करेंगी में कृपाल सिंह के घर में घुस गए। आहट होने पर कृपाल सिंह का भतीजा कुलदीप (21) पुत्र अमर सिंह जाग गया। एक बदमाश ने कुलदीप के सिर पर लोहे की सरिया से वार कर उसे घायल कर दिया। कृपाल और उसके परिवार को हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया। कृपाल से बक्सा की चाबी मांगी। चाबी न मिलने पर बदमाशों ने एक बक्सा और एक सूटकेट लूट लिया। आसपास के लोगों के जागने पर बदमाश भाग गए। कृपाल के मुताबिक बक्से में 15 तोला सोना, 500 ग्राम चांदी के जेवर और 1.60 लाख रुपये नगदी समेत करीब छह लाख रुपये का माल था। सुबह को बक्सा और सूटकेस गांव के बाहर गन्ने के खेत में खाली पड़े मिले।
विज्ञापन

बताते चलें कि वजीरगंज थाने के गांव अमरोली में शिक्षक सत्यपाल और नवाबपुरा में किसान  किशन लाल के घरों से बदमाशों ने चार जनवरी की रात धावा बोलकर लाखों रुपये  का माल लूट लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने कई लोगों को घायल भी कर दिया  था। पुलिस इन घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। इससे बदमाश बेखौफ  हैं और लोग दहशत में।
विज्ञापन

ट्रैक्टर के सहारे दीवार फांद आए बदमाश
वजीरगंज। सशस्त्र बदमाश घर में बाहर खड़े ट्रैक्टर के सहारे दीवार फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने एक खुले कमरे में से सामान निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुलदीप के जाग जाने पर परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। इस घटना से कृपाल सिंह का परिवार सहमा हुआ है। वजीरगंज के एसओ उदयभान सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी देहात मुन्नालाल के अनुसार घटना मेरी जानकारी में है। पड़ताल में पता लगा है कि कुछ बदमाश कृपाल के घर में घुसे थे। यहां से बक्सा उठा कर ले जा रहे थे। इस बीच कृपाल का भतीजा जाग गया। एक बदमाश ने उसके सिर पर प्रहार कर दिया। मामला लूट या डकैती का नहीं है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें