बिल्सी। बिजली की किल्लत से सूख रही फसलों को देखकर गुरुवार को क्षेत्र के गांव बरनी के किसानों ने एकत्रित होकर अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
किसानों ने बताया कि उनके गांव के खितौरा स्थित बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति दी जाती है। एक सप्ताह से उनके गांव के फीडर को मात्र दो-तीन घंटे ही बिजली आपूर्ति ही दी जा रही है। पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति न होने से किसानों के खेतों में खड़ी शिवालिक, मक्का आदि की फसल सूख रही है। प्रदर्शन करने वालों में तेजपाल सिंह, देवेश कुमार, सतेंद्र यादव, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, आकाश बाबू, जसवीर सिंह, सोमवीर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद