फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में बिजली कतौटी के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिल्सी उपकेंद्र पर बिजली कतौटी को लेकर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में बिजली कटौती के कारण नलकूप ठप है। इसलिए किसानों ने विद्युत उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र आपूर्ति में सुधार के लिए मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

किसान भूरे सिंह ने बताया कि पांच दिन से नलकूपों के लिए बिजली नहीं आई। अभी सिंचाई की जरूरत है। सिंचाई न होने से धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं। किसान असरार उल हक ने बताया बिजली सप्लाई न आने के कारण फसलें सूख रही है। किसान हरि सिंह ने बताया मिश्रीपुर मुकईया फीडर से अगोल, खैरी, नगरिया, बरनी ढकपुरा, नगला डल्लू, नगला जाटान आदि गांव में पांच दिनों से बिजली सप्लाई नहीं आई। इससे धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। गुस्साए किसानों ने उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने जेई गजेंद्र पाल सिंह से शीघ्र सुधार कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर सोमवीर, जगदीश, सोहन पाल, चंद्रभान, अवधेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें