फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव अहीरवारा में मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
वीरभान सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उझानी। घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकले किसान वीरभान सिंह (55) का शव रविवार रात अपने ही परिवार के मंदिर के पास बरगद के पेड़ से लटका मिला। आत्महत्या किए जाने की आशंका के बीच पुलिस ने फॉरेसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव अहीरवारा की है। परिवार के राजवीर सिंह ने बताया कि वीरभान शाम करीब छह बजे घर से सरसों की फसल देखने की बात कहकर निकले थे। परिवार के मंदिर के पास ही खेत है। रात करीब नौ बजे घर से प्रदीप जब खेत पर पहुंचे तो वीरभान सिंह का शव बरगद के पेड़ से लटका नजर आया।
प्रदीप ने फोन कर परिवार के लोगों को बुला लिया। उनके शरीर में सांस होने की उम्मीद के बीच परिजन शव उतारकर अस्पताल की ओर चले, लेकिन रास्ते से ही घर लौट गए। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों समेत ग्रामीणों से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला आत्महत्या का मानते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। टीम ने मृतक के कपड़ों समेत घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने सोमवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। वीरभान पांच भाई थे। वह अविवाहित थे। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। वीरभान ने आत्महत्या क्यों की, इसे लेकर जांच शुरू कर दी गई है।


जेब में निकला पर्चा... सुसाइड नोट होने की चर्चा
वीरभान सिंह पढ़े-लिखे थे। चर्चा है कि तलाशी के दौरान उनके कपड़ों की जेब में पर्चा मिला। पर्चे में क्या लिखा था, यह तो सामने नहीं आया है, लेकिन इलाके के ही कुछ लोग इसे सुसाइड नोट मान रहे हैं। शोर तो इस बात को लेकर भी मचा हुआ है कि वह किसी युवक की वजह से परेशान थे। असल बात क्या थी, यह तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें