फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरी मार झेलने को मजबूर किसान!

Mon, 20 Apr 2015 12:13 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 114 सेंटरों पर किसान के गेहूं की खरीद हो रही है। सेंटर खराब गेहूं की मात्रा अधिक बताकर अधिकतर किसानों को वापस कर देते हैं अथवा अधिक कटौती की बात करते हैं तो किसान अपना गेहूं आढ़तियों के हाथ बेचने को मजबूर हो जाता है। जहां एक ओर मौसम ने किसान को तबाह कर दिया है और वह आत्महत्या करने को मजबूर है तो वहीं गेहूं बेचने जा रहा है तो सरकारी केंद्रों पर कोई राहत नहीं है। शासन में किसानों को खराब गेहूं पर रियायत देने की बात कही लेकिन यह आदेश के रूप में अभी जिले को हासिल नहीं हुआ है। इससे अभी तक किसानों को कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन


रियायत पर फरमान का इंतजार
गेहूं खरीद में अब तक सिकुड़े और कटे गेहूं में छह प्रतिशत तक की छूट दी जा रही थी लेकिन अब इसमें 10 प्रतिशत छूट देने की बात चल रही है। इसके बाद काले और चमकहीन गेहूं अगर 50 प्रतिशत भी हैं तो किसान की कोई कटौती नहीं की जाएगी लेकिन इस तरह का अभी तक कोई आदेश जिला मुख्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है। जो किसान अपना गेहूं बेच चुके हैं उनको तो दोहरी मार झेलनी पड़ गई है।  

बैठक के बाद भी रियायत पर फैसला नहीं
खरीद के नए निर्देशों को जारी करने के लिए हाल ही में शाहजहांपुर में अपर आयुक्त खाद्य ने मंडल के अधिकारियों की बैठक की और खरीद की कमी पर चिंता तो व्यक्त की गई लेकिन अभी कोई निर्देश न आने के कारण किसानों को खराब गेहूं पर कोई रियायत नहीं हुई है।
विज्ञापन


खरीद के हाल
जिलेे में खरीद का लक्ष्य- 62000 मीट्रिक टन
अब तक खरीद- 3000 मीट्रिक टन
खरीद को दिन बीते-17
खरीद सेंटर-114
सुचारू- 100
किसानों के मौसम की वजह से खराब गेहूं की खरीद में छूट दी जानी लगभग तय है। अलबत्ता, शासन की ओर से आदेश का इंतजार है। आदेश आने के बाद प्रदत्त सुविधाओं का लाभ किसानों को मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- राजेंद्र प्रसाद यादव, एडीएम वित्त/प्रभारी गेहूं खरीद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें