फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिवाली की रात जुआ खेलने के दौरान किसान की हत्या, सुबह खेत में पड़ा मिला शव

Tue, 21 Oct 2025 12:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी राम प्रकाश (60 वर्ष) का शव मंगलवार सुबह खेत में खून से लथपथ मिला। सूचना के बाद थाना पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा। किसान के सिर पर किसी वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया था। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में दिवाली की पूजा करने के बाद जुआ खेलने गए किसान की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर ईंट से प्रहार किए गए। हत्या के बाद शव को गांव के पास ही खेत में फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह लोगों ने शव खेत में पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी राम प्रकाश खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते आ रहे थे। वह दिवाली पर जुआ भी खेलते थे। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार रात करीब आठ बजे दिवाली की पूजा करने के बाद बिना बताए घर से चले गए। परिवार के लोगों ने समझा कि वह खेत पर फसल की रखवाली करने गए होंगे। परिजनों का कहना है कि वह रोजाना खेत पर जाते थे तो ऐसी कोई चिंता भी नहीं थी कि उनकी हत्या हो सकती है। 

मंगलवार सुबह एक ग्रामीण ने गांव के नजदीक खेत में राम प्रकाश का शव खून से लथपथ पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को जिला मुख्यालय भेजा है। फिलहाल, परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव में टेंट लगाकर खेला जा रहा था जुआ
गांव के लोगों का कहना है कि करीब चार दिन से थाना पुलिस की देखरेख में गांव के बाहर टैंट लगाकर जुआ का फड़ लग रहा था। पुलिस रुपये ले रही थी। सोमवार की रात को गांव के जुआ खेलने के शौकीन लोग वहां मौजूद थे। बताया जा रहा है कि रामप्रकाश मोटी रकम जुआ में जीत गए थे। इसी बात को लेकर गांव के ही उन लोगों ने उनकी हत्या कर दी, जो लोग जुए में लाखों रुपये हार गए थे। उनके रुपये भी छीन लिए और हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया।

विज्ञापन

फड़ पर जमकर चल रही थी शराब पार्टी
जहां जुए का फड़ लगा था वहां शराब पार्टी भी जमकर चल रही थी। लोग शराब के नशे में थे और जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान जुए के रुपये को लेकर किसान की हत्या कर दी गई । जुए में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी भी है लेकिन पुलिसद अभी भी हवा में तीन चलाने का काम कर रही है।

फॉरेंसिक टीम ने भी की जांच-पड़ताल
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया और शव को जिला मुख्यालय भेजा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर वजनदार चीज से वार से मौत होना बताया गया।

पांच साल पहले दिल्ली में हुई थी बेटे की हत्या
परिजनों का कहना है रामप्रकाश जुआ खेलने के शौकीन थे और गांव में जुआ का दीपावली के पर्व पर मेला लगता है। रामप्रकाश जुए में रुपये ज्यादा जीत गए, इसीलिए अन्य जुआरियों ने उनकी पीट पीटकर हत्या कर दी। उनके एक बेटा था, जिसकी पांच साल पहले दिल्ली में हत्या कर दी गई थी। उनके दामाद की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। रामप्रकाश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सीओ बिल्सी संजीव कुमार ने बताया कि किसान सोमवार शाम से लापता था। उसका शव खेत में मिला है। हत्या क्यों की गई है इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें