फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अश्लील फिल्म दिखाकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी युवक गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 04:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने आठ साल की बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाई। फिर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के युवक ने मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म दिखाकर दुष्कर्म की कोशिश की। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। बच्ची के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया गया है। 

विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की आठ वर्षीय बेटी को पड़ोस का युवक बहलाकर अपने कमरे में बुला ले गया। बच्ची के मुताबिक उसने फोन पर अश्लील फिल्म दिखाई। इसके बाद वह कपड़े उतारने लगा तो उसने विरोध किया। इस पर युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए। 

घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को बताई घटना 
अश्लील हरकतों के दौरान किसी तरह आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर बच्ची घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्ची के परिजन जब आरोपी की तलाश को निकले तो वह घर पर नहीं मिला। बच्ची को साथ लेकर अगले दिन सुबह परिवार के लोग कोतवाली आए। उन्होंने पुलिस को पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिस ने बच्ची से जानकारी की। उसका मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी पर पाक्सो के तहत कार्रवाई हुई है। आरोपी युवक का भी मेडिकल कराया गया है। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

आरोपी बोला- बच्ची के पिता को सिखाना था सबक
मेडिकल कराकर पुलिसकर्मी आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए चले तो उसके चेहरे पर कोई पछतावा नजर नहीं आया। परिचित युवक ने आरोपी से घिनौनी हरकत बताते हुए शिकायत की तो वह बच्ची के परिजनों इसका जिम्मेदार ठहराने लगा। उसने यह भी कहा कि शर्म तो बच्ची के पिता को आनी चाहिए। उसने भी तो अच्छे काम नहीं किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें