फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कच्चा मकान गिरने से किसान की मौत, पत्नी-बेटा घायल

विज्ञापन
गांव कासुआ नगला में दीवार गिरने से हुई किसान की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम धर्मेंद्र - फोटो : samvad
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कासू नगला में बारिश के दौरान कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई और पत्नी व बेटा घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल मां-बेटे को सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दातागंज एसडीएम धर्मेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

कासू नगला के किसान छोटे लाल (45) के मकान की एक दीवार मिट्टी की थी। अन्य दीवारें पक्की थी। मकान के ऊपर टीनशेड है। दो दिन से हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें नम हो गई थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे छोटे लाल खाना खा रहे थे। उनकी पत्नी शकुंतला (42) चूल्हे पर रोटी सेंक रही थी और बेटा अजीत (8) वहीं बैठा था। इसी बीच उनके मकान की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई।
इससे छोटे लाल मलबे के नीचे दब गए। उनकी पत्नी और बेटा भी मलबे में दब गए। मकान गिरने पर पड़ोस आ गए और सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक छोटे लाल की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने उनकी पत्नी व बेटे को दातागंज सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर एसडीएम और दातागंज इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने क्षति का आंकलन किया। उन्होंने हादसे की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है। छोटे लाल के छह बच्चे हैं। एक बेटा व बेटी की शादी हो चुकी है। किसान की मौत से दो बेटियों की शादी की जिम्मेदारी उनकी पत्नी शंकुतला के कंधों पर आ गई है। हादसे के समय अन्य बच्चे पड़ोस में गए थे।

- कच्चा मकान गिरने से एक किसान की मौत हुई है। क्षति का आंकलन किया गया है। जिला प्रशासन को घटना की रिपोर्ट भेजी गई है। पीड़ित परिवार को आपदा सहायता कोष से मदद कराई जाएगी। - धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम दातागंज

गांव कासुआ नगला में दीवार गिरने से हुई किसान की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम धर्मेंद्र - फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें