फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इंस्पायर अवार्ड की प्रदर्शनी में नहीं आए 12 ब्लॉक से 34 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत हाल ही में जनपद स्तर पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इसमें ब्लॉक स्तर पर चयनित छात्रों को भाग लेना था। जिले के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल के साथ प्रतिभाग किया, लेकिन 12 ब्लॉक के चयनित 34 बच्चे प्रदर्शनी में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से 10 से 15 वर्ष की आयु के स्कूली छात्र-छात्राओं को जो कक्षा छह से नौ में पंजीकृत है। उनमें रचनात्मक, नामोन्वेश और नवाचार को बढ़ावा देने की दृष्टि से वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 में चयनित छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के आयोजन की पूर्व सूचना संबंधित स्कूलों को दी गई थी और तैयारी के लिए निर्देश भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद 27 विद्यालयों के चयनित 34 छात्र-छात्राओं प्रदर्शनी में शामिल नहीं हुए। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने को कहा है। बीएसए का कहना है कि यह योजना बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जाती है। ऐसे में चयनित छात्रों की गैरमौजूदगी गंभीर लापरवाही मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें