फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसान की पीट-पीटकर हत्या, खेत के पास पड़ा मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

Thu, 16 Oct 2025 12:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह एक किसान का शव खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पीटकर हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में बुधवार की रात घटियारी गांव निवासी किसान सोपली कश्यप की पीटकर हत्या कर दी गई। वह रात करीब आठ बजे घर से खेत जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव खेत के पास पड़ा देखा तो उनके परिजनों को सूचना दी। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद कादरचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में किसान के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पिटाई कर उनकी हत्या की गई है। 

यह भी पढ़ें- UP: शादी के बाद पति गया कनाडा, दहेज में मांगे एक करोड़ रुपये और तीन एकड़ जमीन; विवाहिता ने बताई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


सोपली कश्यप चार भाइयों में मंझले थे। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। खेताबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी हत्या के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें