फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छेड़खानी के विरोध में परिवार को पीटा, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के विरोध में दो पक्षों में झड़प हो गई। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष के ही दो लोगों को 24 घंटे हवालात में बंद रखा। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पुलिस और आरोपियों की शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 16 फरवरी को उनकी पुत्र वधू घर के बाहर कपड़े धो रही थी। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। जब उन्होंने देखा तो उस युवक को फटकार लगाई। इस पर युवक बौखला गया। गाली गलौज करते हुए वह वहां से चला गया।
कुछ देर बाद वह अपने परिवार के लोगों के साथ लौटा। आरोपियों ने आते ही उन पर लाठी-डंडे से प्रहार कर दिए। वह और उनका बेटा घायल हो गया। उन्होंने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस ने उन्हीं को हवालात में बंद कर दिया। उन्हें व उनके बेटे को 24 घंटे हवालात में बैठाए रखा। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें