टीम ने कारीगर सहसवान निवासी जीवालाल से भी जानकारी की। कारीगर ने भी टीम के सामने दोनों तरह की सॉस में केमिकल मिलाए जाने की बात कही है। बताते हैं कि कार्रवाई शुरू होने से पहले फैक्टरी मालिक मौके पर से खिसक गया। उसके छोटे भाई ने अफसरों को पंजीकरण लेटर भी दिखाया, लेकिन वह 22 नवंबर तक वैध था।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय और खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकांत समेत शहाबुद्दीन ने भगौनों में भरा मिला दोनों तरह के सॉस को जंगल में लेकर नष्ट कर दिया। नमूने भरे जाने के दौरान अभिलेखीय कार्रवाई भी मौके पर ही पूरी की गई। कार्रवाई को लेकर मोहल्ले में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। फैक्टरी मालिक कार्रवाई पूरी होने तक नहीं आया।